Skip to content

जानिए इस साल कब है दिवाली और क्या है इसका शुभ मुहूर्त

Know when is diwali this year and what is its auspicious time
Know when is diwali this year and what is its auspicious time
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

त्योहारों के महीने की शुरुआत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा लोगों को दिवाली के पावन त्योहार का इंतजार रहता है। इस साल दिवाली अक्टूबर में आ रही है। बीते साल दिवाली नवंबर में मनाई गई थी। ऐसे में हर साल की तरह इस साल दिवाली कैलेंडर पर एक नजर डालते हैं। इस बार दिवाली त्योहार के पांच दिनों का सेलिब्रेशन कलेंडर है। यानि धनतेरस से लेकर भाईदूज तक कब कौनसी डेट पर है आइए जानते हैं।

मौजूदा साल 2024 में दिवाली अक्टूबर के महीने में आ रही है। इस साल 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर यानि दिवाली की रात अमावस्या की तारीख का योग है। ऐसे में दिवाली का त्योहार तभी शुभ माना जाता है, जब प्रदोष से लेकर निशिथ काल तक अमावस्या की डेट रहती है।

दिवाली से दो दिन पहले यानि 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस पर लोग झाड़ू, बर्तन आदि चीजें खरीदते हैं। धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और धनवंतरी की पूरे विधि-विधान से पूजा होती है। धनतेरस को शाम के वक्त घर की चौखट पर यम के नाम के दीए जलाकर रखे जाते हैं।

दिवाली वाले दिन यानि 31 अक्टूबर को ही नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर उबटन लगाकर स्नान करने का चलन है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या का दिन है और इस दिन दोपहर 3:52 बजे से शुरू होकर 1 नवंबर 6:16 तक रहने वाली है। इसलिए 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल समय और रात का मुहूर्त शुभ होगा।

दिवाली के दूसरे दिन यानि 2 नंवबर को गोवर्धन की पूजा होगी। गोवर्धन के दिन गाय के गोबर से बने गुंबद या पहाड़ की पूजा होती है।

गोवर्धन के अगले दिन यानि 3 नवंबर को भाई-बहन का त्योहार भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई को उसकी सुरक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए लाल रंग का धागा कलाई में बांधती है और गोले के साथ मिश्री का खिलाती है।

Know when is diwali this year and what is its auspicious time