संगरूर जिले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण पुलिस बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया। उद्घाटन के दौरान, उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और वहां तैनात इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर्स (आईओ) से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
दौरे के दौरान धूरी निवासी शिकायतकर्ता अशोक भंडारी ने डीजीपी से मुलाकात कर उनकी साइबर धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को धन्यवाद दिया। भंडारी के साथ ऑनलाइन व्यापार में 1.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। लेकिन संगरूर साइबर टीम ने एफआईआर दर्ज होते ही 30 लाख रुपये की तत्काल रिकवरी कर सफलता हासिल की।
DGP gaurav yadav inaugurates cyber crime police station