पंजाब के होशियारपुर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई, जहाँ पर पिता और पुत्र की गोलियों से हत्या कर दी गई है। यह घटना होशियारपुर के गांव चक्कोवाल बाहमण्यिा में हुई, जहाँ बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार, यह हत्या रात करीब 8 बजे के आसपास की है। पिता-पुत्र का कुछ लोगों से सरपंची को लेकर पुराना विवाद था, जिसकी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह पिता-पुत्र अस्पताल में अपने नवजात बच्चे का हालचाल जानने गए थे। लौटते समय अस्पताल के बाहर ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्यारे फरार हैं और पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।
Horrific incident in punjab on karva chauth, father and son shot dead