Skip to content

धनतेरस 2024 की शुभ तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानें, ताकि आपको लक्ष्मी-कुबेर का आशीर्वाद मिले

Know about the auspicious date, worship method, and importance of dhanteras 2024, so that you get the blessings of lakshmi-kuber
Know about the auspicious date, worship method, and importance of dhanteras 2024, so that you get the blessings of lakshmi-kuber
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला त्योहार धनतेरस, इस बार 29 अक्टूबर को है। इसे त्रोयदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसे में इस दिन की खास पूजा और खरीदारी को शुभ माना जाता है, जो सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।

धनतेरस 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त: 

- धनतेरस की तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर 2024, दोपहर 10:32 बजे से - धनतेरस की तिथि समाप्त: 30 अक्टूबर 2024, दोपहर 01:16 बजे तक

धनतेरस पर क्या खरीदें?

धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, प्रॉपर्टी, और झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन नई वस्तुएं खरीदने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

धनतेरस की पूजा विधि और महत्व:

धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। शाम को घर की चौखट पर यम के नाम का दीप जलाना भी शुभ माना जाता है, जो परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से सभी प्रकार के रोग और कष्ट दूर होते हैं, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

इस धनतेरस पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और धन्वंतरी, कुबेर और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

  Know about the auspicious date, worship method, and importance of dhanteras 2024, so that you get the blessings of lakshmi-kuber