Skip to content

डीएवी कॉलेज जालंधर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई

डीएवी कॉलेज जालंधर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

(राजू सेठ) डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर की एन.एस.एस. इकाई की ओर से प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशा- निर्देशानुसार शहीद भगत सिंह जी का जन्म दिवस मनाया गया। समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज के समय में शहीद भगत सिंह की सोच को व्यावहारिक रूप से अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कुछ काव्य-पंक्तियों के द्वारा शहीद भगत सिंह को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके बहुमूल्य योगदान के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक शर्मा ने स.भगत सिंह को नमन करते हुए जहां युवाओं को उनके पद-चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया वहीं उन्होंने स्वयंसेवकों को देश के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए स.भगत सिंह जैसा दृष्टिकोण रखने पर बल दिया।

डॉ गुरजीत कौर ने स. भगत सिंह से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें स्वयंसेवकों से सांझा की.एन.एस.एस. स्वयंसेवक लवप्रीत सिंह ने स. भगत सिंह के व्यक्तित्व से संबंधित कविता प्रस्तुत की.प्रो.साहिल ने उपस्थित प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सरदार भगत सिंह की विचारधारा पर चलने की शपथ भी ग्रहण की।इस अवसर पर प्रो. प्रवीण प्रो. गुरलाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Shaheed Bhagat Singhs birth anniversary celebrated in DAV College Jalandhar