Skip to content

धनतेरस पर क्या खरीदें ताकि सालभर बनी रहे घर में बरकत? जानें महत्वपूर्ण वस्तुएं जो करेंगी मां लक्ष्मी को प्रसन्न

What to buy on dhanteras so that there is prosperity in the house throughout the year? Know the important things that will please goddess lakshmi
What to buy on dhanteras so that there is prosperity in the house throughout the year? Know the important things that will please goddess lakshmi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना जाता है। दीपावली के महापर्व पर धनतेरस का विशेष महत्व होता है, इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश के साथ मां लक्ष्मी का अवतरण इसी दिन हुआ था। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। आइए जानें इस धनतेरस पर किन वस्तुओं की खरीदारी आपके घर में बरकत बनाए रख सकती है।

1. सोने-चांदी के आभूषण 

धनतेरस पर सोने और चांदी का सामान खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन खासतौर पर चांदी के बर्तन, चांदी के आभूषण या चांदी के सिक्के खरीदे जा सकते हैं। माना जाता है कि इन धातुओं की खरीदारी से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस पर खरीदे गए इन सामानों को दिवाली की पूजा में शामिल करना चाहिए ताकि इनका शुभ प्रभाव घर में बना रहे।

2. गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति

धनतेरस पर गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ होता है। दीपावली के दिन इन मूर्तियों की विधिवत पूजा करनी चाहिए। छोटी या बड़ी किसी भी प्रकार की मूर्तियों को घर लाकर दिवाली की पूजा में शामिल किया जा सकता है। यह मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने का प्रतीक है।

3. कुबेर यंत्र

कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को धनतेरस पर खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुबेर यंत्र को घर पर स्थापित कर उसकी पूजा करने से परिवार पर कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है। महालक्ष्मी यंत्र को पूजा के बाद घर या दुकान की तिजोरी में रखना चाहिए ताकि घर में धन-संपत्ति की बरकत बनी रहे।

4. झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर में लाना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे मां लक्ष्मी का स्वागत होता है। यह घर में साफ-सफाई और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक है।

5. धनिए के बीज

मान्यता है कि धनिए के बीज धन को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। धनतेरस पर धनिए के बीज खरीदकर घर लाना शुभ होता है। इन बीजों को दिवाली की पूजा के दौरान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के पास रखना चाहिए और पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रख सकते हैं ताकि घर में धन की बरकत बनी रहे।

धनतेरस पर ये खास वस्तुएं खरीदकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस महापर्व पर विधि-विधान से पूजा करने और शुभ वस्त्रों की खरीदारी से आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

  What to buy on dhanteras so that there is prosperity in the house throughout the year? Know the important things that will please goddess lakshmi