गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल को गांव धूलकोट में चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। प्रचार के लिए पहुंचे मनप्रीत को किसानों ने घेर लिया और कई मुद्दों पर सवाल उठाए। मनप्रीत ने अपने जवाब में कहा कि पंजाब में नए ट्यूबवेल नहीं लगाए जा रहे हैं, लेकिन वे केंद्र सरकार से इस बारे में चर्चा कर चुके हैं और गिद्दड़बाहा के सभी किसानों को सोलर कनेक्शन दिलाने का वादा किया है।
हालांकि, किसानों ने उन्हें फसल की बिक्री और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की समस्या पर घेरा। उन्होंने शिकायत की कि मंडियों में उनकी फसलें समय पर नहीं उठाई जा रहीं और उन्हें कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों के इस सवाल का जवाब दिए बिना ही मनप्रीत बादल अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए।
BJP candidate manpreet singh badal surrounded by questions from farmers during campaigning