Skip to content

लुधियाना में नवनिर्वाचित सरपंचों को शपथ दिलाएंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल होंगे मुख्य अतिथि

Chief minister bhagwant mann to administer oath to newly elected sarpanchs in ludhiana, Arvind kejriwal to be chief guest
Chief minister bhagwant mann to administer oath to newly elected sarpanchs in ludhiana, Arvind kejriwal to be chief guest
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब में लोकतंत्र का जश्न बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को लुधियाना के धनांसू में नवनिर्वाचित 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाएंगे। इस राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन लुधियाना की साइकिल वैली में किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे।

पंजाब में कुल 13,147 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 19 जिलों के सरपंचों को इस समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। शेष चार जिलों - श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, बरनाला और गुरदासपुर के सरपंचों और 81,808 पंचों को गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला, और डेरा बाबा नानक में विधानसभा उपचुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस समारोह के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं ताकि दूर-दूर से आने वाले लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचने में आसानी हो।

मुख्यमंत्री मान की अपील पर 3,037 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। आप सरकार ने इस बार पंचायत चुनावों में राजनीतिक चिन्हों का उपयोग नहीं किया, ताकि पंचायतें राजनीतिक गुटबंदी से दूर रहें और लोकतंत्र का असली स्वरूप जमीनी स्तर पर कायम हो। सर्वसम्मति से चुने गए सरपंचों में सबसे अधिक संख्या फिरोजपुर (336), गुरदासपुर (335), और तरनतारन (334) में रही है।

  Chief minister bhagwant mann to administer oath to newly elected sarpanchs in ludhiana, Arvind kejriwal to be chief guest