Skip to content

नवंबर में मासिक शिवरात्रि पर जानें भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त और विशेष विधि

Know the auspicious time and special method of worshiping lord shiva on the monthly shivaratri in november
Know the auspicious time and special method of worshiping lord shiva on the monthly shivaratri in november
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हर साल महाशिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन हर महीने पड़ने वाली शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस बार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है।

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 नवंबर को सुबह 8:39 बजे शुरू होगी और 30 नवंबर को समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 नवंबर की रात 11:41 बजे से शुरू होकर 12:25 बजे तक रहेगा। आधी रात के समय भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है।

मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजा विधि -

मासिक शिवरात्रि पर शिव पूजा विधिपूर्वक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिवरात्रि व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है, कुंवारी लड़कियों को योग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

1. स्नान और संकल्प: सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

2. पूजा सामग्री: शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धूप, दीप, भोग और पुष्प अर्पित करें।

3. मंत्र जाप और आरती: शिव आरती और मंत्रों का जाप करके पूजा संपन्न करें। आधी रात को शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए भगवान शिव का ध्यान करें।

मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

  Know the auspicious time and special method of worshiping lord shiva on the monthly shivaratri in november