Skip to content

जालंधर में टांडा रोड पर एनआरआई की पत्नी को एक्सयूवी ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Nri wife crushed by suv on tanda road in jalandhar, died on the spot
Nri wife crushed by suv on tanda road in jalandhar, died on the spot
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

टांडा रोड पर सोमवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एनआरआई की पत्नी रिया (36) को एक्सयूवी कार ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, रिया अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद प्राचीन माता रानी मंदिर में माथा टेकने आई थीं और मंदिर के बाहर बैठे बेसहारा लोगों को चंदा देने के लिए सड़क पार कर रही थीं।

थाना 8 के एस.आई. बलजीत सिंह ने बताया कि नीला महल निवासी रिया, जो कि एनआरआई रवि कुमार की पत्नी थीं, अपने दोनों बच्चों, भाई, और भाई के दोस्त के साथ कार में थीं। सड़क पार करते समय, अचानक तेज रफ्तार एक्सयूवी (नंबर 4559) ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिया का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी गाड़ी टांडा फाटक की ओर भाग गई। रिया के भाई के बयान पर थाना आठ में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

यह हादसा टांडा रोड पर हुई एक और दुखद घटना है। कुछ दिनों पहले भी तेज रफ्तार थार और एक्सयूवी गाड़ियों ने सड़क किनारे खड़े बाप-बेटे को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

  Nri wife crushed by suv on tanda road in jalandhar, died on the spot