Skip to content

वर्ष 2025 में पूर्णिमा तिथि कब पड़ेगी, जानें पूरे वर्ष की तिथियां और महत्व

When will the full moon date fall in the year 2025, know the dates and importance of the whole year
When will the full moon date fall in the year 2025, know the dates and importance of the whole year
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, जो हर महीने शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन आती है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के सामने होते हैं, जिससे चंद्रमा का प्रकाश दिव्य रूप में दिखाई देता है, जिसे फुल मून कहा जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से पूर्णिमा पर व्रत, पूजा-पाठ और दान करने का अत्यधिक महत्व है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पूर्णिमा का दिन महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य और चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा होता है, जिससे समुद्र में ऊंचे ज्वार बनते हैं।

पूर्णिमा व्रत का महत्व:

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। धार्मिक रूप से भगवान का ध्यान और आराधना करने से जातकों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, जिससे जीवन में सुख-शांति आती है। इसके अलावा, यह दिन आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का भी उत्तम समय माना जाता है।

पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, पैसों का दान करने से पुण्य मिलता है और गौ दान और अन्न दान का भी विशेष महत्व है।

यहां जानें जनवरी से दिसंबर 2025 तक की पूर्णिमा तिथियां:

- 13 जनवरी 2025 (सोमवार) – पौष, शुक्ल पूर्णिमा - 12 फरवरी 2025 (बुधवार) – माघ, शुक्ल पूर्णिमा - 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) – फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा - 12 अप्रैल 2025 (शनिवार) – चैत्र, शुक्ल पूर्णिमा - 12 मई 2025 (सोमवार) – वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा - 11 जून 2025 (बुधवार) – ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा - 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) – आषाढ़, शुक्ल पूर्णिमा - 9 अगस्त 2025 (शनिवार) – श्रावण, शुक्ल पूर्णिमा - 7 सितम्बर 2025 (रविवार) – भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा - 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) – आश्विन, शुक्ल पूर्णिमा - 5 नवम्बर 2025 (बुधवार) – कार्तिक, शुक्ल पूर्णिमा - 4 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) – मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा

पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से मानसिक शांति, आंतरिक संतोष और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। यह दिन समृद्धि और सफलता की ओर मार्गदर्शन करने वाला माना जाता है।

  When will the full moon date fall in the year 2025, know the dates and importance of the whole year