शराब के नशे में धुत्त 20 वर्षीय युवक ने मैसूर रोड पर एक लग्जरी मर्सिडीज-बेंज कार चलाते हुए 30 वर्षीय महिला संध्या ए एस को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को केंगेरी टीटीएमसी (यातायात और पारगमन प्रबंधन केंद्र) के पास हुई, जब संध्या सड़क पार कर रही थीं। तभी आरोपित धनुष की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपित ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।
पुलिस ने बताया कि धनुष के पिता एक प्राइवेट बस ट्रैवल्स कंपनी के मालिक हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना), 125 ए (दूसरों की जान को खतरे में डालना) और 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को केंगेरी यातायात पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया है।
Woman dies after being hit by drunk man car, accused arrested