होशियारपुर, 8 दिसम्बर ,( तरसेम दीवाना ) बहुत कम सरकारी अधिकारी हैं जो सभी को एक आंख से देखते हुये सभी को समान न्याय देने के लिए प्रयासरत रहते हैं ।उनमें से एक, पुलिस स्टेशन हरियाना के एस.एच.ओ,जगजीत सिंह एक ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान न्याय देने के लिए कभी किसी दबाव की परवाह नहीं की।ये विचार बेगमपुरा टाइगर फोर्स हरियाना भुंगा के अध्यक्ष अनिल कुमार बंटी और उप-प्रधान राहुल कलौता ने बेगमपुरा टाइगर फोर्स के चेयरमैन तरसेम दीवाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल साहनेवाल के निर्देशों के अनुसार एस.एच.ओ. हरियाना जगजीत सिंह को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर एस.एच.ओ जगजीत सिंह ने बेगमपुरा टाइगर फोर्स के चेयरमैन तरसेम दीवाना और अन्य नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाना के थाना प्रमुख के रूप में वह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह के नशा तस्कर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,चाहे वह कितनी भी पहुंच क्यों न रखता हो।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को स्थायी रूप से बहाल किया जायेगा।इस अवसर पर फोर्स के नेताओं ने कहा कि जब से एस.एस.ओ. जगजीत सिंह ने हरियाना पुलिस स्टेशन का कार्यभार संभाला है,तब से ही क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और लूटपाट पर बड़े स्तर पर रोक लग गई है। नेताओं ने थाना प्रमुख जगजीत सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स 2009 से ही समाज सेवा के कार्य करती आ रही है।उन्होने यह भी कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स सभी वर्गों की सांझी फोर्स है ना कि किसी एक वर्ग की फोर्स।
इस मौके पर थाना प्रमुख जगजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना दें।उन्होने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।उन्होंने कहा कि जिला कप्तान के आदेशों के अनुसार,नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया हुआ है.उन्होने कहा कि एस.एच.ओ जगजी त सिंह इससे पहले होशियारपुर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में रह चुके हैं और वह इलाके से अच्छी तरह से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अपराधिक धटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र के लोगों को पुलिस का डट कर सहयोग करना चाहिए।उन्होने कहा कि गांवों में लड़ाई झगड़ों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छोटी उमर के बच्चों को वाहन देकर सड़कों पर ना भेजा जाये ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।उन्होने चेतावनी दी कि बना नम्बर के चलरने वाले दोपहिया वाहनों और प्रैशर हार्न लगे वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।इस अवसर पर सतीश,हनी,साहिल आदि उपस्थित थे.
Begumpura Tiger Force officials felicitated Haryana Police Station SHO Jagjit Singh