Skip to content

जालंधर: Bus Stand के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल||

Jalandhar: Tension at Bus Stand as Firing Leaves Two Injured, Police Investigate Election Rivalry
Jalandhar: Tension at Bus Stand as Firing Leaves Two Injured, Police Investigate Election Rivalry
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित पॉश इलाका मोता सिंह नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल व्यक्तियों की पहचान हनी चाहल और करणवीर सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि इस फायरिंग की वजह नगर निगम चुनाव की रंजिश हो सकती है। घटना में शामिल व्यक्ति का नाम गुरविंदर सिंह बाबा बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर फायरिंग में शामिल था।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है।

यह घटना जालंधर के नागरिकों के बीच खौफ और चिंता का कारण बनी है, क्योंकि यह क्षेत्र आमतौर पर शांत माना जाता है।