Skip to content

बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एनएसवी पखवाड़ा के तहत कैंप का आयोजन किया

बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एनएसवी पखवाड़ा के तहत कैंप का आयोजन किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

परिवार नियोजन कैंप में हुए 34 ऑपरेशन

(राजू सेठ) आदमपुर (17-12-24) स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मनाया जा रहा एनएसवी पखवाड़ा परिवार नियोजन शिविर के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।सिविल सर्जन डॉ.गुरमीत लाल के दिशा-निर्देश एवं सीनियर मेडिकल अफसर डॉ.राज कुमार के नेतृत्व में सीएचसी आदमपुर में आयोजित शिविर में नलबंदी व नसबंदी के 34 ऑपरेशन किये गये।तीन पुरुषों ने परिवार नियोजन में भागीदारी निभाई।

सीनियर मेडिकल अफसर डॉ.राज कुमार ने बताया कि पखवाड़े के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य कर्मियों ने योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी।इसके बाद आयोजित शिविर में डॉ.सुरिंदर कुमार जगत और उनकी टीम ने 31 महिलाओं और 3 पुरुषों की सर्जरी की।

बीईई चंदन मिश्रा ने बताया कि कैंप में सर्जरी कराने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से 600 रुपये और नसबंदी कराने वाले पुरुषों को 1100 रुपये दिए गए।कैंप में डॉ.हरप्रीत सिंह,डॉ.नीलकंठ,नर्सिंग सिस्टर मनिंदर कौर,स्टाफ नर्स मधु,अनीता, एलएचवी गुरमेज कौर,रविंदर कौर,जसवंत कौर,मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर साहिबजोत, मनीष,कुलवंत,लवप्रीत,एएनएम इंदरजीत कौर,इंदरजीत,बलविंदर कौर,अनुराधा, अकाउंटेंट सोनिया व अन्य ने ड्यूटी निभाई।

To control the increasing population and increase the participation of men in family planning the Health Department organized a camp under the NSV fortnight