जालंधर: अपने अनोखे कुल्हड़ पिज्जा के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हुआ सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा का कपल एक बार फिर से चर्चा में है। विवादों और धमकियों के चलते यह दंपती अब अपने बेटे के साथ ब्रिटेन (UK) में जा बसे हैं।
धमकियों से तनाव, पुलिस ने दी सुरक्षा: सहज और रूप अरोड़ा ने अपनी अनोखी रेसिपी के जरिए देशभर में ख्याति पाई थी, लेकिन उनकी सफलता के साथ विवाद भी जुड़ गए। दंपती को लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें जालंधर पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। हालांकि, बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए उन्होंने भारत छोड़ने का कठिन फैसला लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपती ने अब ब्रिटेन में अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी है। वहां वे अपने बेटे के साथ सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने काम को जारी रखने की योजना बना रहे हैं।
कुल्हड़ पिज्जा कपल को जहां एक ओर उनके फैंस का समर्थन मिला है, वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। दंपती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि उनका परिवार और उनकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
यह कपल पहले भी कई बार विवादों में रहा है। उनके रेसिपी को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे, जबकि कईयों ने उनके काम को प्रेरणादायक बताया।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ब्रिटेन में जाकर यह कपल अपने ब्रांड को कैसे आगे बढ़ाता है।