Skip to content

30 से अधिक उम्र वालों में गैर-संक्रामक रोगों की पहचान के लिए आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए

Ayushman Arogya Camps for 30+ Age Group to Screen for Diabetes, BP, and Cancer
Ayushman Arogya Camps for 30+ Age Group to Screen for Diabetes, BP, and Cancer
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर ब्लॉक में 30 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों की शुगर, बीपी और कैंसर के लिए जांच की जाएगी; इलाज भी साथ ही शुरू होगा

आदमपुर (22-02-25): गैर-संक्रामक रोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गहन स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों की शुगर, बीपी और कैंसर के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी और इनमें से किसी बिमारी से पीड़ित होने पर तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल के दिशा-निर्देश और सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राज कुमार की देखरेख में ब्लॉक आदमपुर में रोजाना आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को आयोजित 20 शिविरों में 700 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

एसएमओ डॉ. राज कुमार ने बताया कि स्क्रीनिंग का मकसद यह जानना है कि कितने मर्द और औरत इन बीमारियों की चपेट में हैं। प्रति एक ह्जार आबादी पर अनुमानित 37 फीसदी आबादी तीस वर्ष से अधिक आयु की होती है, जिनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इस स्क्रीनिंग के अंतर्गत शुगर, बीपी और तीन प्रकार के कैंसर (मुंह, स्तन और बच्चेदानी के मुंग का कैंसर) के बारे में पता किया जाएगा। इस कार्य में आशा वर्कर, एएनएम और सीएचओ शामिल हैं। इनके द्वारा रोजाना की जा रही स्क्रीनिंग और इलाज की रियल-टाइम निगरानी के लिए रोजाना स्क्रीनिंग का डेटा एनसीडी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

बीईई चंदन मिश्रा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो तीस से अधिक आयु का है, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा से संपर्क कर अपनी स्क्रीनिंग करवा स्कता है। स्क्रीनिंग के दौरान व्यकित से उसका नाम, पहचान पत्र नंबर, परिवार के मुखिया की जानकारी, परिवार की सुविधाओं की जानकारी, फोन नंबर, स्वास्थ्य बीमा, कोई इलाज जो चल रहा हो, व्यायाम की जानकारी, डायबिटीज या दिल की बीमारी की हिस्ट्री की जानकारि ली जाएगी। स्वास्थ्य से जुड़े लक्षणों की जानकारी भी ली जाएगी।

फोटो कैप्शन: रायपुर रसूलपुर के आंगनवाड़ी सेंटर में लगाए गए शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे एसएमओ डॉ. राज कुमार और बीईई चंदन मिश्रा। साथ मौजूद हैं सीएचओ कमलप्रीत कौर, एएनएम दलबीरो व अन्य।