Skip to content

फिल्लौर के गांव चक देसराज में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

Viral Video of Firing in Jalandhar Village Raises Questions on Police Action
Viral Video of Firing in Jalandhar Village Raises Questions on Police Action
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिल्लौर हलके के गोराया थाने के अंतर्गत आने वाले चक देसराज गांव का है।

वायरल वीडियो में युवक को एक के बाद एक तीन फायर करते हुए साफ देखा जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हथियार लाइसेंसी है या अवैध। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है|

अब तक पुलिस प्रशासन ने न तो आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की है, न ही इस मामले की गहराई से जांच की गई है। लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों पर प्रशासन की लापरवाही अपराधियों को और बढ़ावा दे सकती है

जब पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी