Skip to content

सीएचसी आदमपुर में अब माहिर डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध

Specialist Doctors Now Available at CHC Adampur Through PIMS Collaboration
Specialist Doctors Now Available at CHC Adampur Through PIMS Collaboration
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनी, आर्थो, कम्युनिटी मेडिसिन और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सप्ताह के अलग-अलग दिन सीएचसी में करेंगे ओपीडी

आदमपुर (07-03-25): सीएचसी आदमपुर में मरीजों को आब माहिर डॉक्टरों की सेवाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। सीएचसी आदमपुर और पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच एमओयू साइन होने के बाद अब पिम्स के स्पेशलिस्ट डॉक्टर सीएचसी में भी मरीज देखेंगे। सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राज कुमार ने बताया कि सीएचसी आदमपुर में अभी तक सर्जन और बच्चों के माहिर डॉक्टर ही उपलब्ध थे, लेकिन अब पिम्स से हड्डियों के डॉक्टर, नाक, कान गले के डॉक्टर और महिला रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं सीएचसी में देंगे।

उन्होंने बताया कि आदमपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग सोमवार और शुक्रवार को दो दिन कम्युनिटी मेडिसिन स्पेशलिस्ट और नाक, कान और गले के स्पेशलिस्ट से जांच के लिए आ सकते हैं। इसी तरह सोमवार को महिला रोग विशेषज्ञ और शुक्रवार को हड्डियों के डॉक्टर ओपीडी करेंगे। इसके साथ ही पिम्स से प्रशिक्षु डॉक्टर भी सीएचसी में आ रहे हैं और अलग-अलग विभागों में काम सीख रहे हैं।