Skip to content

CM मान की सख्त चेतावनी: हड़ताली तहसीलदारों का भविष्य जनता तय करेगी

CM Bhagwant Mann Warns Striking Tehsildars: "Public Will Decide Where They Rejoin"
CM Bhagwant Mann Warns Striking Tehsildars: "Public Will Decide Where They Rejoin"
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब में रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों की हड़ताल पर सीएम भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी कर दी है। रिश्वतखोरी के खिलाफ सरकार की सख्त नीति पर अडिग रहते हुए सीएम मान ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के समर्थन में हड़ताल पर हैं, लेकिन हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दूसरे अधिकारियों को तहसीलों में काम सौंपा जा रहा है, ताकि जनता को किसी तरह की समस्या न हो। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी की शुभकामनाएं, लेकिन छुट्टी के बाद उन्हें कहां और कब जॉइन करना है, यह जनता तय करेगी।" राज्य में हड़ताल के चलते आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। दूसरे अधिकारियों को अस्थायी तौर पर तहसील का काम सौंपा गया है, जिससे लोगों के कामकाज सुचारू रूप से चलते रहें। मुख्यमंत्री के इस कड़े संदेश के बाद हड़ताली तहसीलदारों पर दबाव बढ़ सकता है। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त फैसले ले रही है। देखना होगा कि हड़ताली तहसीलदार अब सरकार के इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और आगे क्या कदम उठाते हैं।