डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान हैं। महाविद्यालय 10 मार्च, 2025 को 87वां दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है। इस समारोह में भारत के माननीय चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे और छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने दीक्षांत समारोह के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है जब छात्र स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करते हैं और उसका जश्न मनाते हैं। यह उनकी शैक्षणिक और व्यवसायिक यात्रा में मील का पत्थर साबित होता है। रजिस्ट्रार प्रो. सोनिका दानिया ने बताया कि समारोह के दौरान 2024 सत्र के पांच सौ से अधिक छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह का व्यवस्थित रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए, डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए रिहर्सल का समय उसी दिन सुबह 08:30 बजे निर्धारित किय गया है। प्रो. सोनिका दानिया ने पुष्टि की कि कॉलेज एक यादगार और सुव्यवस्थित दीक्षांत समारोह आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो अकादमिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम रखेगा।
डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में 87वां दीक्षांत समारोह का आयोजन।