Skip to content

जालंधर में दर्दनाक हादसा: टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला, लोगों का हंगामा

Jalandhar Tipper Accident: Biker Crushed to Death, Locals Protest
Jalandhar Tipper Accident: Biker Crushed to Death, Locals Protest
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर, 12 मार्च 2025: जालंधर के लैदर कॉम्प्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज (निवासी मॉडल हाउस) के रूप में हुई है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे गुस्साए लोगों ने टिप्पर को घेरकर जमकर हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर ने पहले व्यक्ति को टक्कर मारी, फिर गाड़ी बैक करके दोबारा कुचल दिया। इस हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।