Skip to content

जेलों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, भगवंत मान सरकार ने 25 अधिकारी किए सस्पेंड

CM Mann's Big Move: 25 Jail Officials Suspended in Major Anti-Corruption Drive
CM Mann's Big Move: 25 Jail Officials Suspended in Major Anti-Corruption Drive
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ | 28 जून 2025
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की जेलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के नेटवर्क पर करारी चोट की है। 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सहित कुल 25 जेल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार को इन अधिकारियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें जेलों में नशे को बढ़ावा देना, लापरवाही बरतना और भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होना शामिल था। जांच के बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में ड्रग्स के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा – चाहे वह कोई भी हो।

“राज्य को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। सरकारी तंत्र में कोई भी दोषी बचेगा नहीं।”
सीएम भगवंत मान

यह कार्रवाई पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि व्यवस्था के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को सहन नहीं किया जाएगा। जेल प्रशासन की जवाबदेही तय करने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि जांच अब भी जारी है।