जालंधर, 21 जून: शहर के दानिशमंदा इलाके में स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
सुबह साढ़े 6 बजे भड़की आग फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब पौने 6 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई। आग की तीव्रता को देखते हुए और अधिक दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
जांच जारी, नुकसान का आंकलन शेष अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया है। नुकसान का पूरा आंकलन किया जा रहा है