पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान ने 46.1 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया है।राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार,लुधियाना के समराला में सर्वाधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।इसके अलावा चंडीगढ़ में 43.8 डिग्री, बठिंडा में 44.6 डिग्री,अमृतसर में 44.2 डिग्री और लुधियाना शहर में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी से राहत के लिए मौसम विभाग ने 14 जून को पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
ऑरेंज अलर्ट जारी,सतर्क रहने की सलाह गर्मी की तीव्रता को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अमृतसर,तरनतारन,फिरोजपुर,फाजिल्का,मुक्तसर,फरीदकोट,मोगा, बठिंडा,मानसा और बरनाला जैसे जिलों में खासकर गर्मी और गर्म रातों का असर अधिक देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक गर्मी के प्रति सतर्क रहें, हाइड्रेटेड रहें और बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें