Skip to content

जालंधर के सोढल इलाके के लाठीमार मोहल्ला में युवक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है।

Two Arrested in Jalandhar Sodal Shooting Case, Attack Linked to Year-Old Feud
Two Arrested in Jalandhar Sodal Shooting Case, Attack Linked to Year-Old Feud
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर के सोढल इलाके के लाठीमार मोहल्ला में युवक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन पासवान और राघव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

एसपी आर्कषी के मुताबिक, यह हमला एक साल पुरानी रंजिश के चलते किया गया। अमन पासवान और राघव, पीड़ित राहुल के दोस्त रह चुके हैं। करीब एक साल पहले राहुल का अमन और उसके छोटे भाई विक्की से झगड़ा हुआ था, जिसमें राहुल ने न केवल उनकी पिटाई की थी बल्कि अपमानजनक हरकत भी की थी। इसी घटना का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमले की योजना बनाई।

अमन पासवान पहले डकैती के मामले में जेल जा चुका है और छह महीने पहले जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद से ही वह राहुल की हत्या की फिराक में था। उसने योजना के तहत उत्तर प्रदेश से 30 हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदा था। हालांकि राहुल अक्सर अपने दोस्तों के साथ रहता था, इस वजह से उसे मौका नहीं मिल रहा था।

मंगलवार रात को अमन के साथियों ने राहुल के मोहल्ले में जाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और हमले के लिए सही समय तय किया। इसके बाद योजना के अनुसार फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।