Skip to content

जालंधर में कूड़ा फैलाने वालों पर सख्ती, मौके पर ही होगा चालान

Jalandhar to Enforce Strict Action Against Littering from August 15 with On-the-Spot Fines
Jalandhar to Enforce Strict Action Against Littering from August 15 with On-the-Spot Fines
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर नगर निगम अब शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। 15 अगस्त से एक विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वाले लोगों का मौके पर ही चालान काटा जाएगा। इसके लिए निगम को 10 पीओएस मशीनें मिल चुकी हैं, जो एक्सिस बैंक की ओर से उपलब्ध करवाई गई हैं। इन मशीनों की मदद से सेनेटरी सुपरवाइजर फील्ड में निगरानी करेंगे और उल्लंघन करने वालों से तुरंत जुर्माना वसूला जाएगा।

मेयर वनीत धीर के अनुसार, चालान मशीन से तुरंत रसीद प्रिंट होकर मिल जाएगी, और लोग चाहें तो मौके पर ही जुर्माना अदा कर सकेंगे।

जुर्माने की राशि तय

  • सड़क पर गंदगी फैलाने पर: पहली बार ₹1000, दूसरी बार ₹2000

  • खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने पर: पहली बार ₹1000, दूसरी बार ₹2000

  • खाली प्लॉट में गंदगी मिलने पर: पहली बार ₹25,000, दूसरी बार ₹50,000 से ₹1,00,000 तक

नगर निगम का मानना है कि यह कदम शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करेगा और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।