Skip to content

पंजाब में पहली बार ड्रोन रोधी प्रणाली ‘बाज़ अक्ख’ की तैनाती, नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार

Punjab Becomes First State to Deploy 'Baaj Akh' Anti-Drone System to Curb Drug Smuggling
Punjab Becomes First State to Deploy 'Baaj Akh' Anti-Drone System to Curb Drug Smuggling
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब ने सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश में पहली बार ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में ‘बाज़ अक्ख’ नामक इस अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम का शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य 553 किलोमीटर लंबी पाकिस्तान सीमा पर होने वाली नशा तस्करी को पूरी तरह खत्म करना है।

यह प्रणाली अत्याधुनिक सेंसर और ट्रैकिंग तकनीaक से लैस है, जो सीमा पर उड़ने वाले संदिग्ध ड्रोन को तुरंत पहचानकर उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है। इसके जरिए पाकिस्तान से हो रही नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सरकार ने इस मिशन को “वार अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान का हिस्सा बनाया है। फिलहाल तीन सिस्टम संचालन में हैं, जबकि ₹51.4 करोड़ की लागत से छह और सिस्टम जल्द लगाए जाएंगे। यह नेटवर्क पूरे सीमा क्षेत्र में एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार करेगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ‘बाज़ अक्ख’ जैसी तकनीकी पहलें न केवल तस्करों की गतिविधियों पर रोक लगाएंगी, बल्कि सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की कार्यक्षमता भी कई गुना बढ़ाएंगी।