चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के 8.02 लाख राशन कार्ड खत्म करने की योजना बना रही है, जिससे करीब 32 लाख लोग प्रभावित होंगे।
मान ने कहा कि चार पहिया वाहन, ढाई एकड़ से अधिक जमीन या सरकारी नौकरी जैसे मापदंडों के आधार पर कार्ड काटना गरीबों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने स्पष्ट किया, “जब तक मैं सीएम हूं, एक भी राशन कार्ड नहीं कटेगा।”
सीएम के अनुसार, अब तक 1.53 करोड़ लोगों को राशन बांटा गया है, जिनमें से 1.29 करोड़ कार्ड वेरिफाई हो चुके हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र से 6 महीने का समय मांगा है और आरोप लगाया कि राज्य के लिए हमेशा नियम अलग बनाए जाते हैं।