Skip to content

शाहकोट लोहियां में बांध विवाद: हमले और फायरिंग के आरोप, 9 लोगों पर केस दर्ज

Shahkot Lohian Barrage Dispute: Attack and Firing Allegations, Case Registered Against 9
Shahkot Lohian Barrage Dispute: Attack and Firing Allegations, Case Registered Against 9
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब में लगातार हो रही बारिश के चलते कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच जालंधर के शाहकोट लोहियां क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ व्यक्तियों पर बांध तोड़ने और प्रशासन को बांध निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने 7 नामजद समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों में पशौरा सिंह, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरजीत सिंह, करमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

पीड़ित जिंदर सिंह, जो वार्ड नंबर 10 लोहियां खास का निवासी और किसान है, ने बताया कि उसकी लगभग 30 एकड़ जमीन गांव मुंडी कालू में है। 21 अगस्त को सतलुज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी से लगे एडवांस बांध पर पानी भरने लगा। स्थिति को संभालने के लिए वह बाढ़ रोक समिति के अन्य सदस्यों बलविंदर सिंह, योगिंदर सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, कल्याण सिंह और गुरमुख सिंह के साथ मौके पर पहुंचा।

जिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वहां पहले से मौजूद पशौरा सिंह और अन्य साथियों ने उन्हें धमकाया। इसी दौरान कुलदीप सिंह ने उस पर हथियार से हमला किया और सरबजीत सिंह ने नुकीले हथियार से वार कर उसकी बांह घायल कर दी। इसके बाद आकाशदीप सिंह और गुरजीत सिंह ने उसे पकड़ लिया और उसकी पगड़ी उतारकर बालों का अपमान किया।

घटना के दौरान करमजीत सिंह ने उस पर पिस्तौल तान दी, हालांकि साथी की मदद से वह बच निकला। भागने की कोशिश में स्वर्ण सिंह ने राइफल से फायर किया, लेकिन गोली उसके कान के पास से निकल गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।