Skip to content

बुढ़ापे की चिंता दूर करेगी LIC की जीवन उत्सव योजना, हर महीने मिलेगी पेंशन की सुविधा

LIC Jeevan Utsav Scheme: Get ₹15,000 Monthly Pension with ₹5 Lakh Insurance Cover
LIC Jeevan Utsav Scheme: Get ₹15,000 Monthly Pension with ₹5 Lakh Insurance Cover
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

आजकल महंगाई के दौर में लोग रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए पेंशन योजनाओं की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन उत्सव योजना निवेशकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आपको बुढ़ापे में हर महीने तय रकम पेंशन के रूप में मिलती रहेगी।

जानकारी के अनुसार, इस योजना में निवेश करने पर पॉलिसीधारक को हर महीने करीब 15 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। इसके साथ ही 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाता है। निवेशक 5 साल से लेकर 16 साल तक प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

इस स्कीम में 8 साल से लेकर 65 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। खास बात यह है कि यदि पॉलिसीधारक की अवधि पूरी होने से पहले निधन हो जाता है तो उसके नॉमिनी को 105% तक का बोनस मिलेगा।

इसके अलावा निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार रेगुलर इनकम या फ्लेक्सी इनकम ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो बुढ़ापे में नियमित आमदनी चाहते हैं और साथ ही सुरक्षा कवच भी पाना चाहते हैं।

LIC की जीवन उत्सव योजना पेंशन और बीमा दोनों सुविधाएं एक साथ प्रदान करती है, जिससे यह अन्य स्कीमों की तुलना में निवेशकों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो रही है।