Skip to content

कपिल शर्मा को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला

Mumbai Crime Branch arrested Dilip Chaudhary from West Bengal for threatening comedian Kapil Sharma and demanding ₹1 crore ransom
Mumbai Crime Branch arrested Dilip Chaudhary from West Bengal for threatening comedian Kapil Sharma and demanding ₹1 crore ransom
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, दिलीप ने कपिल शर्मा को ईमेल भेजकर ₹1 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। इतना ही नहीं, उसने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से जुड़ा बताने की कोशिश भी की। अब जांच चल रही है कि आरोपी का इन गैंग्स से सच में कोई लिंक है या यह सिर्फ डराने और पैसे वसूलने की साजिश थी। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में कनाडा के सरे स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर एक महीने के भीतर दूसरी बार फायरिंग हुई थी। 7 अगस्त को हुई इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि कपिल को पहले चेतावनी दी गई थी, और न मानने पर कैफे पर हमला किया गया। यहां तक कि धमकी दी गई थी कि अगला निशाना मुंबई होगा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।