Skip to content

मोहाली में तड़के गोलीकांड: जिम मालिक विक्की पर जानलेवा हमला, 5 राउंड फायरिंग में घायल

Mohali Gym Owner Shot in Phase 2, 5 Rounds Fired, Victim Hospitalized
Mohali Gym Owner Shot in Phase 2, 5 Rounds Fired, Victim Hospitalized
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मोहाली के फेज-2 इलाके में आज सुबह तड़के बड़ा हमला हुआ। जिम के मालिक विक्की पर बाइक सवार हमलावरों ने करीब 4:50 बजे गोलियां बरसाईं। घटना में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगातार 5 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 4 गोलियां विक्की के पैरों में लगीं। हमले के समय विक्की अपनी कार में लेटे हुए थे। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गए।

मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और घटना की जांच जारी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज और हमलावरों के भागते हुए दृश्य दर्ज हुए हैं। पुलिस टीम फुटेज की गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि गोली चलने की आवाजें शुरू में पटाखों जैसी लगीं, लेकिन बाद में स्पष्ट हो गया कि यह फायरिंग है। इसके बाद मौके पर मौजूद जिम में आए युवक घायल विक्की को अस्पताल ले गए।