Skip to content

महर्षि दयानंद मठ वेद मंदिर ढन्न मोहल्ला का 61 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

61st Annual Celebration of Maharshi Dayanand Math Ved Mandir Concludes with Great Enthusiasm
61st Annual Celebration of Maharshi Dayanand Math Ved Mandir Concludes with Great Enthusiasm
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

महर्षि दयानंद की शिक्षाओं से समाज का सुधार हो सकता है- डॉ अशोक मित्तल राज्यसभा सांसद महर्षि दयानंद मठ वेद मंदिर ढन्न मोहल्ला का 61 वां वार्षिक उत्सव 23 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर और जगत के उच्च कोटि के विद्वान स्वामी मोक्षानंद सरस्वती के प्रवचन एवं श्री राजेश अमर प्रेमी के मधुर भजन हुए। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेश शास्त्री द्वारा गुरुकुल करतारपुर के ब्रह्मचारियों के सहयोग से चारों वेदों के मन्त्रों द्वारा यज्ञ करवाया गया । प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2025 रविवार को प्रातः यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ प्रारंभ हुआ। इस यज्ञ के मुख्य यजमान श्री एच. आर. सिंगला , चौधरी रामकुमार, श्री कुंदन लाल अग्रवाल तथा अन्य सभी यजमानों ने पूर्णाहुति डालकर यज्ञ संपन्न किया। यज्ञ के पश्चात यज्ञ प्रार्थना करवाई गई तथा यजमानों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण की रस्म सरदार रणजीत सिंह रामगढ़िया द्वारा अदा की गई। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें श्रीमती सीमा अनमोल श्रीमती बेबी कुमारी एवं श्री राजेश प्रेमी के मधुर भजन हुए। प्रवचन करते हुए स्वामी मोक्षानंद सरस्वती जी ने बताया कि आर्य समाज के द्वारा स्वदेशी जैसे अनेक आंदोलन शुरू हुए जिन्होंने देश को आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद की शिक्षाओं से ही समाज का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए राज्यसभा सांसद श्री अशोक मित्तल जी ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को नमन करते हुए उन्हें प्रमुख समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने नारी शिक्षा के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाल विवाह सती प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध अपनी बुलंद आवाज को उठाया जिसके परिणाम स्वरूप लोगों में जागरूकता आई और इन कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दिया। महर्षि दयानंद मठ के प्रधान श्री आर्य मित्र गुप्ता ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण हमारा यह वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ है। उन्होंने जालंधर की भिन्न भिन्न आर्य समाजों से आए हुए सभी महानुभावों का भी धन्यवाद किया इस अवसर पर सर्वश्री कुंदन लाल अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, सत्य शरण जिंदल, प्रकाश चंद सुनेजा, दिनेश ढल्ल आम आदमी पार्टी, राजेंद्र बेरी एक्स एम. एल. ए, राकेश शर्मा, रोहित अग्रवाल, राजेंद्र सिंगारी, कमल किशोर, सुदेश मित्तल, नीरू कपूर, सुशीला भगत, दिनेश अरोड़ा, सर्व मित्र जिंदल, रंजीत आर्य, भूपेंद्र उपाध्याय, अविनाश सिंगला , डॉक्टर सतपाल गुप्ता आदि अनेक महानुभावों ने भाग लिया। आर्य मित्र गुप्ता प्रधान महर्षि दयानंद मठ वेद मंदिर ढन्न मोहल्ला जालंधर मोबाइल नंबर 9459117813