Skip to content

लुधियाना के पास i20 कार खड़े ट्रक से टकराई, एक मौत—दो गंभीर घायल

i20 Car Crashes Into Parked Truck Near Ludhiana; One Dead, Two Injured
i20 Car Crashes Into Parked Truck Near Ludhiana; One Dead, Two Injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार i20 कार शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोर से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में ज़ीरा निवासी हाकिम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

SHO गुरविंदर भोलार ने बताया कि ट्रक फ़िरोज़पुर साइड पर सड़क स्तर से नीचे खड़ा था, जिसके कारण कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा टकराई। घायलों को तुरंत मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस जगह पर अंधेरा और चेतावनी संकेतों की कमी के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएँ होती हैं।