Skip to content

जालंधर में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस की लापरवाही उजागर

Jalandhar Shock: 13-Year-Old Girl Raped and Murdered, Police Negligence Sparks Outrage
Jalandhar Shock: 13-Year-Old Girl Raped and Murdered, Police Negligence Sparks Outrage
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर में 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को बाथरूम में छिपा दिया। घटना के बाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते आक्रोश और तेज हो गया है।

परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस समय पर और सही तरीके से जांच करती, तो बच्ची की जान बच सकती थी। परिजनों ने बताया कि शाम 4 बजे के बाद बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। CCTV फुटेज भी पुलिस को दिए गए थे, जिनमें बच्ची आरोपी के घर ब्लैक ड्रेस में जाते हुए और काफी देर तक वापस न लौटते हुए दिख रही थी।

सूचना मिलते ही भार्गव कैंप के ASI मंगत राम सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 20 मिनट तक घर के अंदर तलाश करने का दावा किया और परिजनों से कहा कि “पूरे घर की तलाशी ले ली है, आपकी बेटी यहां नहीं है।” इसके बाद पुलिस वहां से चली गई और पड़ोसी ने घर का गेट वापस बंद कर लिया। बाद में जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोर देकर घर की दोबारा जांच करवाई, तो बाथरूम से बच्ची की डेडबॉडी बरामद हुई।

जालंधर के मेयर विनीत धीर ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वारदात इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोपी को कठोरतम सजा दिलवाने की मांग करते हुए कहा कि मामला फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।

मेयर ने यह भी कहा कि ASI की घोर लापरवाही के कारण मासूम की जान गई। उन्होंने कहा कि सिर्फ सस्पेंशन काफी नहीं है, ASI पर भी सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।