Skip to content

जालंधर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तंग बाजारों से हटवाए गए सड़क कब्जे

Jalandhar Traffic Police Clears Encroachments from Crowded Markets
Jalandhar Traffic Police Clears Encroachments from Crowded Markets
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। टीम ने फगवाड़ा गेट और गुड़ मंडी क्षेत्र के तंग बाजारों में जाकर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान और अवैध कब्जे हटवाए।

अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने पुलिस को देखकर स्वयं ही अपना सामान अंदर कर लिया, जबकि कुछ से ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही सामान जब्त कर लिया।

ए.डी.सी.पी. (ट्रैफिक) गुरबाज सिंह ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और लोगों को राहत देने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा,

“कई बाजारों में दुकानदारों ने सड़क का हिस्सा घेरकर रख लिया था, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। सभी को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य इलाकों — जैसे भगत सिंह चौक, रेहलां मंडी और भोले मार्केट — में भी चलाया जाएगा ताकि शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।