अखिल भारतीय पीएनबी पेन्शनर्स एंड रिटायरीज़ एसोसिएशन जालंधर मण्डल की साधारण सभा एसोसिएशन के चेयरमैन श्री आषीस सेन की अध्यक्षता में रेड क्रॉस भवन में संपन्न हुई । बैंक के डिप्टी ज़ोनल मैनेजर श्री राजेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि और बैंक के जालंधर मण्डल के ए.जी.एम. श्री राजीव वर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे । सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पूर्व ई.डी. व पंजाब नैशनल बैंक के पूर्व चीफ़ जनरल मैनेजर श्री राजीव पुरी वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। बैंकिंग परिदृश्य विशेषकर सेवनिवृत कार्मियों को पेश आने वाला कठिनाइयों के निराकरण जानकारियाँ व मार्गदर्शन हेतु अखिल भारतीय महासचिव श्री शोकहरण परसाद सिंह और अखिल भारतीय परामर्शदाता श्री के डी खेड़ा मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे । पूर्व चीफ़ जनरल मैनेजर श्री राजीव पुरी व श्री चन्द्र खुराना ने भी सदस्यों को संबोधित किया। श्री आषीस सेन ने इतनी बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति, विशेषकर महिला सदस्यों की उपस्थिति पर प्रसन्नता प्रकट की। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री लख़बीर सिंह और मंडल सचिव श्री के.आर जैन द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पुष्प- गुच्छ से विधिवत् स्वागत किया गया । ज्योति प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदन के पश्चात सभा का कार्यक्रम आरम्भ हुआ।
एसोसिएशन के मंडल सचिव श्री के आर जैन ने सचिव रिपोर्ट पढ़ी व विशिष्ट अतिथियों सहित समस्त उपस्थिति का स्वागत करते हुए पेन्शनरों को पेश आने वाली कठिनाइयों विशेषकर स्वास्थ्य बीमा करार में हुई अतिवृद्धि व टी पी ए द्वारा अस्पताल में दाखिला और छुट्टी मिलने पर अनावश्यक देरी से स्वीकृति देने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शाखा स्तर पर बैंक के सभी सेवानिवृत कार्मियों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए, भले ही वे सेवानिवृत हो चुके हैं। लेकिन बैंक की प्रगति मे उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। सेवानिवृत हो चुके सहकर्मियों के योगदान से ही पीएनबी वर्तमान गरिमामयी स्थिति में देश का अग्रणी बैंक बना है । श्री जैन ने बताया कि इस समय जालंधर इकाई की संख्या 705 हो चुकी है व आज के कार्यक्रम में 401 सदस्यों ने उपस्थिती दर्ज कराई। पिछले दिनों स्वर्ग सिधार चुके साथियों व उनके सम्बन्धियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
श्री के डी खेड़ा ने अपने प्रमुख संबोधन में देश में बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पेंशन की कम्यूटेशन के विरुद्ध कोर्ट द्वारा निर्देशित कमेटी बनाने में टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है। इसके विरुद्ध भी कोर्ट में अर्जी दी गई है ताकि इसका निर्णय शीघ्र हो सके।
मुख्य अतिथि व बैंक के डिप्टी ज़ोनल हेड श्री राजेश कुमार ने बैंक के सेवानिवृत कार्मिको के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे बैंक के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को बैंक का व्यवसाय बढ़ाने के लिए सहयोग करने को कहा व आश्वस्त किया कि रिटायर्ड साथियों को उचित मान्यता व सम्मान दिया जाएगा।
सभा को अ. भा. महासचिव श्री शोकहरण प्रसाद सिँह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेंशन अपडेशन हो कर रहेगी। साथ ही उन्होंने हैल्थ इन्श्योरेंस में आने वाली कठिनाईयों को भी दूर करवाने का आश्वासन दिया।
बैंक के जालंधर मण्डल के डिप्टी सर्कल हैड एवं सभा के विशेष अतिथि श्री राजीव वर्मा ने सभी को आश्वस्त किया कि वे स्वयं यह सुनिश्चित करते हैं कि मण्डल की सभी शाखाओं में सभी सेवानिवृत कर्मियों को उचित सम्मान दिया जाये ! इस बारे में आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं ! इन्होंने एसोसिएशन की भिन्न भिन्न गतिविधयों की भूरी भूरी सराहना करते हुए अपनी शुभकामना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने मण्डल की गतिविधियों और बैंक के कारोबार के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी ।
हर वर्ष की भांति वर्ष 2026 के लिए एक विशिष्ट कैलेंडर भी जारी किया गया जिसको बाद में सभी सदस्यों में वितरित किया गया।
इससे पूर्व हेरिटेज हेल्थ इन्शोररेन्स टी पी ए और बजाज हैल्थ बालों ने सेवानिवृत बैंक कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया ।
श्री लख़बीर सिंह द्वारा उपस्थित सहकर्मियों व विशेष अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
सभा में पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्री चन्द्र खुराना, पी.के. छोकरा, के.के. महेंद्रू, आई.आई.अरोड़ा, ऐस.ऐस. मेहता, आर्य मित्र गुप्ता, निर्मलजीत हर्षवर्धन शर्मा , आर के कौशल ,रतन लाल भगत, जे. के. बेरी, राज कुमार रतन, आई.एस. निज्जर, गुलशन अरोड़ा, के.एल. कौंडल, रवींद्र सेठ, प्रदीप थापा, सुरिंदर पुजारा, काबुल सिंह, महिंद्र पाल, ओम प्रकाश भगत, नरेश शर्मा, संजीव ओबराय, एस.पी. चोढा, बख़्शीश सिंह बागला इत्यादि की उपस्थिति उल्लेखनीय है । मंच संचालन श्री अशोक बजाज ने बखूबी निभाया।