Skip to content

जालंधर में कॉलेज अध्यापिका से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार

जालंधर में कॉलेज अध्यापिका से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर: शहर में स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शीतल नगर इलाके से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो युवकों ने एक कॉलेज अध्यापिका से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला नवांशहर के एक कॉलेज में अध्यापिका हैं। वह काम के सिलसिले में नवांशहर से जालंधर आई थीं। जब वह ऑटो से उतरकर अपने घर की ओर पैदल जा रही थीं, तभी अचानक बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और तेजी से वहां से भाग निकले। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पर्स में लगभग 8 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, चांदी का सिक्का, कुछ जरूरी दस्तावेज और कॉलेज की चाबियां थीं। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोगों ने स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज कर लिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।