Skip to content

पंजाब विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

Nomination process for by-election on four seats of punjab assembly begins today
Nomination process for by-election on four seats of punjab assembly begins today
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज (शुक्रवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह उपचुनाव डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में होने हैं, जिनके विधायकों ने सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही चुनाव और रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी थी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2024 है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। मतदान 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, और 23 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक, सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर, हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को फॉर्म 2बी में अपने नामांकन पत्र भरने होंगे, जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं। टाइप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वे निर्धारित प्रारूप में हों।

  Nomination process for by-election on four seats of punjab assembly begins today