Skip to content

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रचार शुरू, विजय रूपाणी ने बरनाला से किया आगाज

BJP campaign for assembly by-elections begins, vijay rupani starts from barnala
BJP campaign for assembly by-elections begins, vijay rupani starts from barnala
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टेट इंचार्ज और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पंजाब में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार की शुरुआत बरनाला से की। इस मौके पर विजय रूपाणी ने उपचुनाव को लेकर आयोजित एक बैठक में कहा कि भाजपा इन चुनावों को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ लड़ रही है। पार्टी ने राज्य में जनता के बीच लंबे समय से विश्वास और जनाधार बनाने वाले, साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

विजय रूपाणी ने भाजपा के अनुशासन पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए ठीक से काम नहीं करेंगे, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यदि पंजाब के लोगों ने भाजपा को मौका दिया, तो सभी मसलों का समाधान कुछ ही दिनों में कर दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज अनिल सरीन, चुनाव इंचार्ज मनोरंजन कालिया, जगमोहन राजू, संजीव खन्ना और यादविंदर शंटी सहित कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

  BJP campaign for assembly by-elections begins, vijay rupani starts from barnala