साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण देखने को मिले, जिनमें से एक अप्रैल में और दूसरा अक्टूबर में लगा था। अब नए साल 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की चर्चा शुरू हो चुकी है। अगले साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, जो कि आंशिक होगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण की समय, स्थान और दृश्यता से जुड़ी सभी जानकारी।
यह आंशिक सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के कुछ भाग को अपनी छाया से ढकता है। इसमें सूर्य का एक हिस्सा ग्रहण ग्रास में होता है, जबकि बाकी हिस्सा पृथ्वी से दिखाई देता है। आंशिक ग्रहण के दौरान, सूर्य का केवल एक भाग ढका हुआ होता है, जिससे इसका दृश्य आंशिक रूप से ही बाधित होता है।
साल 2024 में भी दो सूर्यग्रहण हुए, जिनमें से दूसरा वलयाकार था और यह 2 अक्टूबर को लगा था। दोनों ही सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिए थे।
First solar eclipse of the year 2025, know when, where and at what time it will be visible