Skip to content

नागपुर दक्षिण पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस की जीत, महायुति की पकड़ और मजबूत

Devendra fadnavis wins from nagpur south west, mahayuti hold gets stronger
Devendra fadnavis wins from nagpur south west, mahayuti hold gets stronger
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, और शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति ने स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना, और एनसीपी (अजित पवार गुट) के गठबंधन वाली महायुति ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को पीछे छोड़ते हुए सीटों पर अपना दबदबा बनाया है।

भाजपा ने इस चुनाव में शानदार वापसी करते हुए कई प्रमुख सीटों पर बढ़त बनाई है। नागपुर दक्षिण पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रपुर से किशोर जोरगेवार, कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले, भुसावल से संजय सावकारे, नंदुरभर से डॉ. विजयकुमार कृष्णराव गावित, और जामनेर से गिरीश महाजन ने बढ़त हासिल की है।

कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और एनसीपी (शरद पवार गुट) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने इस बार कमजोर प्रदर्शन किया है। विपक्षी गठबंधन के लिए यह चुनाव अब तक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

सत्तारूढ़ महायुति ने कुल 289 सीटों में से भाजपा के 149, शिवसेना के 81, और एनसीपी के 59 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं, एमवीए के तहत कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95, और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए। अन्य पार्टियों में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा।

20 नवंबर को हुए चुनाव में 66.05% मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 के 61.1% के मुकाबले अधिक है। मतगणना के लिए राज्यभर में 288 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक केंद्र नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी है।

महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटों का है, जिसे हासिल करने के लिए किसी भी गठबंधन या पार्टी को जीतना जरूरी है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में नई सरकार का गठन शीघ्र होने की संभावना है।

  Devendra fadnavis wins from nagpur south west, mahayuti hold gets stronger