Skip to content

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में पकड़ा सोना लूटने वाला स्नैचर||

Jalandhar Snatcher Arrested
Jalandhar Snatcher Arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर पुलिस ने अपनी तेज कार्रवाई से एक स्नैचर को महज 24 घंटे में पकड़ लिया, जिसने एक महिला से 70 ग्राम सोना और अन्य कीमती सामान लूट लिया था।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि एक अज्ञात युवक ने उसका हैंडबैग छीन लिया, जिसमें 7 तोला सोने का हार, दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने आरोपी की पहचान दानियाल (गांव उस्मानपुर, जालंधर) के रूप में की और उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी का 70 ग्राम सोना और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की और जांच कर रही है।