Skip to content

नए घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए गृह प्रवेश के दौरान जरूर अपनाएं ये उपाय

To maintain happiness and prosperity in the new house, follow these measures during griha pravesh
To maintain happiness and prosperity in the new house, follow these measures during griha pravesh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। यदि घर में वास्तु के अनुसार चीजें की जाएं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। खासकर गृह प्रवेश के समय वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। सही तरीके से गृह प्रवेश न करने पर घर में आर्थिक तंगी और नेगेटिविटी का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम आपको गृह प्रवेश से जुड़ी वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने नए घर में सुखशांति और समृद्धि ला सकते हैं।

गृह प्रवेश पूजा विधि -

1. कलश स्थापना: तांबे या मिट्टी के कलश में पानी भरें और उसमें गंगाजल, हल्दी, फूल और आम के पत्ते डालें। कलश के ऊपर नारियल रखें और इसे घर के मुख्य द्वार पर रखें।

2. मुख्य द्वार की पूजा: हल्दी, कुमकुम और चावल से द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। नारियल फोड़कर दीपक जलाएं।

3. भगवान गणेश की पूजा: सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।

4. हवन और मंत्रोच्चारण: घर में हवन और मंत्रोच्चारण करवाना शुभ माना जाता है। इसके लिए किसी विद्वान पंडित की सहायता लें।

गृह प्रवेश करते समय ध्यान रखने योग्य बातें -

1. दाहिने पैर से प्रवेश: जब आप नए घर में प्रवेश करें, तो दाहिना पैर पहले अंदर रखें।

2. कमरों में दीप जलाएं: हर कमरे में दीपक जलाएं। रसोई में दूध उबालें और प्रसाद बनाकर सभी को बांटें।

3. दिन और तिथि का ध्यान: गृह प्रवेश के लिए रविवार और मंगलवार के दिन को टालें। प्रतिपदा तिथि पर भी गृह प्रवेश वर्जित है।

4. अशोक के पत्तों का तोरण: मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं।

5. शुभ नक्षत्र और महीना: गृह प्रवेश के लिए माघ, फाल्गुन, ज्येष्ठ और वैशाख के महीने शुभ होते हैं। सावन में भी गृह प्रवेश किया जा सकता है, लेकिन चातुर्मास में शिफ्टिंग टालें।

किन नक्षत्रों में गृह प्रवेश से बचें -

मूल, अश्लेषा, ज्येष्ठा और आर्द्रा नक्षत्र गृह प्रवेश के लिए अशुभ माने जाते हैं। विशाखा नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से अनहोनी हो सकती है।

गृह प्रवेश के दौरान ध्यान देने योग्य बातें -

1. घर को खाली न छोड़ें: गृह प्रवेश की रात घर खाली न करें। 2. कपूर और धूप जलाएं: हर कोने में कपूर और धूप जलाकर घर को पवित्र करें। 3. शंख बजाएं: घर में शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। 4. बड़ों का आशीर्वाद: अंत में घर के बड़ेबुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

  To maintain happiness and prosperity in the new house, follow these measures during griha pravesh