Skip to content

असम में गोमांस पर प्रतिबंध को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

Big statement of CM himanta biswa sarma regarding ban on beef in assam
Big statement of CM himanta biswa sarma regarding ban on beef in assam
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें लिखित में पत्र देंगे, तो वह असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस पर बीजेपी द्वारा गोमांस वितरित करने के आरोपों के संदर्भ में की।

सीएम सरमा ने कहा, अगर भूपेन बोरा लिखित में देंगे कि न कांग्रेस और न भाजपा को गोमांस पर बात करनी चाहिए, तो मैं अगली विधानसभा में गोमांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लाऊंगा। इससे सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।

बीजेपी की जीत पर सरमा ने कहा, समागुरी जैसे क्षेत्र में कांग्रेस की 27,000 वोटों से हार उसकी सबसे बड़ी शर्म है। यह हमारी जीत से ज्यादा उनकी हार है।" उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दिप्लू रंजन सरमा ने कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को हराया था।

रकीबुल हुसैन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा, हुसैन ने कहा कि गोमांस खाना गलत है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस गोमांस परोसकर समागुरी जीत रही थी?

असम में गोमांस अवैध नहीं है, लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 के तहत ऐसे क्षेत्रों में गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध है, जहां हिंदू, जैन, सिख बहुसंख्यक हैं या जो मंदिरों और वैष्णव मठों के पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं।

सीएम सरमा ने कहा, रकीबुल हुसैन ने गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। अब दूसरा कदम भूपेन बोरा को उठाना चाहिए। अगर वे मुझे पत्र लिखते हैं, तो मैं असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं।

इस बयान ने असम की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है और कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

  Big statement of CM himanta biswa sarma regarding ban on beef in assam