Skip to content

चंडीगढ़: ट्रैफिक पुलिस का कड़ा रुख, धड़ल्ले से काटे जा रहे चालान

Chandigarh: Traffic Police Intensifies Challan Drive, Record Fines Issued
Chandigarh: Traffic Police Intensifies Challan Drive, Record Fines Issued
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़: शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में कोई ढील नहीं बरत रही और पुलिस अधिकारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। खासकर दूसरे राज्यों के वाहनों और ई-रिक्शा चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्पेक्टरों को हर महीने 200 चालान का टारगेट दिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए कई पुलिसकर्मियों ने चालान मशीनें अपने ड्राइवरों और गनमैनों तक को सौंप दी हैं।

ट्रैफिक उल्लंघन की निगरानी के लिए वीडियो कैमरों और ओवरस्पीड रडार का इस्तेमाल बढ़ाया गया है। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 200 से अधिक वाहनों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रिकॉर्ड करें और ओवरस्पीड रडार पर तैनात कर्मी 50 से अधिक चालान सुनिश्चित करें

2024 में अब तक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस 9 लाख 68 हजार चालान काट चुकी है, जिससे 22 करोड़ 69 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। 2023 की तुलना में यह राशि दोगुने से भी अधिक है।

  • रेड लाइट जंप के 4,89,382 चालान किए गए।
  • तेज रफ्तार वाहनों के 1,45,307 चालान जारी हुए।
  • बिना हेलमेट चालकों को 84,616 चालान मिले।
  • CCTV कैमरों के जरिए 8,28,672 चालान दर्ज किए गए।

पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे शहर में दुर्घटनाओं को रोका जा सके और ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जा सके।