दिवाली की खुशियों के बीच पटियाला के धोबी घाट क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ कार पार्किंग एरिया में अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में तीन कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी पार्किंग क्षेत्र धुएँ और लपटों से घिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट, पटाखों की चिंगारी या किसी अन्य वजह से हुआ।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल है, क्योंकि दिवाली की रात ऐसे हादसे ने त्योहार की खुशियों पर छाया डाल दी।