Skip to content

जालंधर में पॉवरकॉम की मेंटेनेंस ड्राइव शुरू, कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद

Powercom Maintenance Drive in Jalandhar: Scheduled Power Cuts Announced in Several City Areas till October 23
Powercom Maintenance Drive in Jalandhar: Scheduled Power Cuts Announced in Several City Areas till October 23
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

त्यौहारों के समापन के बाद पंजाब स्टेट पॉवरकॉर्पोरेशन लिमिटेड (पॉवरकॉम) ने शहर की बिजली सप्लाई को सुचारू और निर्विघ्न बनाए रखने के लिए मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत विभिन्न डिवीजनों में बिजली लाइनों की पैट्रोलिंग और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे।

पॉवरकॉम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य 23 अक्तूबर तक जारी रहेगा, जिसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार —

  • 132 के.वी. चिल्ड्रन पार्क सब-स्टेशन के 11 के.वी. लाजपत नगर फीडर के अंतर्गत आने वाले जिमखाना क्लब, लाजपत नगर मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

  • 66 के.वी. टीवी सेंटर से जुड़े 11 के.वी. न्यू अशोक नगर फीडर के अंतर्गत आने वाले तेज मोहन नगर नंबर 1 से 7, अड्डा बस्ती शेख, मनजीत नगर, चिट्टा स्कूल, तरखाना मोहल्ला व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

  • अर्बन एस्टेट सब-स्टेशन के अंतर्गत गीता मंदिर फीडर के क्षेत्रों — ज्योति नगर, इंकम टैक्स कॉलोनी, सत करतार नगर, न्यू जवाहर नगर, शंकर गार्डन और ऋषि नगर में भी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

  • वहीं, बबरीक चौक सब-स्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. बस्ती दानिशमंदा फीडर के तहत आने वाले एंकलेव बस्ती दानिशमंदा, रसीला नगर, गाखला रोड और आस-पास के इलाके सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगे।