Skip to content

जलंधर RTO में बड़ा घोटाला: विदेश बैठे व्यक्ति को बिना टेस्ट के मिला ड्राइविंग लाइसेंस!

Major Scam Rocks Jalandhar RTO: Man Living Abroad Gets Driving License Without Test
Major Scam Rocks Jalandhar RTO: Man Living Abroad Gets Driving License Without Test
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलंधर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति जो इस समय विदेश में रह रहा है, उसे बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया!

और भी हैरान करने वाली बात यह है कि टेस्ट ट्रैक की CCTV फुटेज रहस्यमय तरीके से डिलीट कर दी गई, जिससे पूरे प्रकरण पर संदेह गहराता जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस विदेशी आवेदक ने 5 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन किया था और सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही उसे टेस्ट की तारीख दे दी गई — जबकि आम नागरिकों को महीनों तक इंतज़ार करना पड़ता है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आवेदक का टेस्ट RTO कर्मचारी संदीप कुमार के ID से मार्क किया गया,। माना जा रहा है कि ARTO ने खुद अपने स्टाफ को यह ID उपयोग करने का निर्देश दिया था।

अब यह मामला विजिलेंस और ट्रांसपोर्ट विभाग तक पहुँच चुका है, और जांच तेजी से जारी है।

इस घोटाले ने पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है — आखिर बिना मौजूदगी के कोई टेस्ट कैसे पास हो सकता है?